Deoria Traffic News: यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 वाहनों का ई-चालान, 3 गाड़ियां सीज

देवरिया शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने बस स्टैंड और मालवीय रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों का ई-चालान किया गया और 3 वाहनों को सीज किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 July 2026, 4:13 PM IST

Deoria: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड, मालवीय रोड सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।

वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना फिटनेस के संचालित ऑटो और ई-रिक्शा भी जांच के दायरे में रहे।

ये भी पढ़ें - Deoria: ट्रैफिक कार्यालय में बड़ा धमाका, कार में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

97 वाहनों का ई-चालान

यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें - Deoria: अंबेडकर प्रतिमा विवाद में ढिलाई पड़ी भारी, देवरिया में हल्का इंचार्ज और लेखपाल समेत 5 निलंबित

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके।

Location :  Deoria

Published :  31 July 2026, 4:13 PM IST