देवरिया में शिवानंद चौरसिया की मौत पर सियासत तेज, भाकपा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की ये मांग

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हुए हमले में देवरिया के नाविक शिवानंद चौरसिया की मौत पर भाकपा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। पार्टी ने यूएन चार्टर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए युद्ध के बजाय शांति की मांग की और पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी की मांग उठाई।

Updated : 18 June 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Deoria: अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर हुए हमले में देवरिया के लाल शिवानंद चौरसिया की मौत के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में न्याय की मांग तेज होने लगी है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी, देवरिया ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर तीखा रुख अपनाया है। भाकपा ने इस संबंध में भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है, जिसमें पीड़ित परिवार के लिए भारी मुआवजे और सुरक्षा की मांग की गई है।

अमेरिका-ईरान तनाव और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर चिंता

भाकपा जिला कमेटी ने अपने ज्ञापन में वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे सैन्य तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में काम करने वाले भारतीय नागरिक और नाविक बेहद असुरक्षित हो गए हैं। हाल ही में हुए एक हमले में तीन भारतीय नाविकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस दुखद घटना में देवरिया जनपद के सरौली गांव के निवासी शिवानंद चौरसिया भी शामिल थे, जिनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Deoria News: देवरिया में अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम के पहुंचते ही रुका काम

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उल्लंघन का आरोप

भाकपा नेताओं ने इस घटना को लेकर अमेरिकी प्रशासन की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी का आरोप है कि भारतीय चालक दल वाले जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और यह ऐसा तीसरा हमला है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा अपनी नाकाबंदी का उल्लंघन करने वाले किसी भी जहाज पर हमला करना पूरी तरह से अनुचित है। यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में मुक्त आवाजाही के तय सिद्धांतों के खिलाफ है। भाकपा ने जोर देकर कहा कि युद्ध और सैन्य कार्रवाई किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती; इसके बजाय बातचीत के माध्यम से ही शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए।

CPI Raises Voice Over Death of Deoria's Shivanand Chaurasia (1)

भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा को ज्ञापन (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

Deoria News: दोस्ती की महफिल में हुई कहासुनी, फिर दोस्तों ने ही ले ली जान

एक करोड़ रुपये मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग

देवरिया के मूल निवासी शिवानंद चौरसिया की असमय मृत्यु से उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। भाकपा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार की सुध ली जाए और उन्हें तुरंत राहत पहुंचाई जाए। पार्टी ने प्रमुखता से ये मांगें रखी हैं-

  • मृतक शिवानंद चौरसिया के आश्रित परिवार को एक करोड़ रुपये का उचित मुआवजा दिया जाए।
  • उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी मुहैया कराई जाए ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।
  • इसके साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।
  • भाकपा ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Location :  Deoria

Published :  18 June 2026, 3:32 PM IST

Advertisement