Deoria News: देवरिया के थानों में सजा समाधान दिवस, 134 शिकायतों में से मौके पर ही इन मामलों का निपटारा

देवरिया जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 12 September 2026, 6:29 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनसमस्याओं की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जिलेभर में कुल 134 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें 22 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।

सभी थानों पर सुनी गईं शिकायतें

थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों ने जमीन, राजस्व, पुलिस और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। कई मामलों में अधिकारियों ने संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया।

ये भी पढ़ें: Deoria: मां को आपबीती बताते ही मचा हड़कंप, 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

गौरीबाजार थाने पहुंचे एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने थाना गौरीबाजार पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए।

134 शिकायतों में 22 का निस्तारण

जिले के सभी थानों पर कुल 134 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 117 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 16 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। इनमें से कुल 22 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर समय से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

थानों पर लागू किया गया डेस्क सिस्टम

एसपी के निर्देश पर थाना समाधान दिवस में डेस्क सिस्टम भी लागू किया गया। इसके तहत हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के लिए अलग डेस्क पर बैठकर लोगों की शिकायतें सुनते नजर आए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का केवल खानापूर्ति के लिए नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।

ये भी पढ़ें: Deoria News: मेडिकल कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

समय से समाधान पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना और उनका पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाकर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया गया।

Location :  Deoria

Published :  12 September 2026, 6:29 PM IST

Related News

Advertisement