हिंदी
देवरिया के बरहज क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक विशाल चौहान ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने तोड़कर देखा तो शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान (फोटो सोर्स डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बरहज के आजाद नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवक विशाल चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
मृतक विशाल चौहान, पुत्र प्रभुनाथ चौहान, सोमवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ने का निर्णय लिया। जैसे ही दरवाजा तोड़ा गया, अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। विशाल का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। यह दृश्य देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारने में मदद की। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Dowry Harassment Case: दहेज की आग में जला रिश्ता, महिला ने खोला ससुराल का काला सच!
इस घटना की खबर नगर पंचायत बरहज और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला SSC अफसरों को पूरी पेंशन, भेदभाव पर की ये कड़ी टिप्पणी
एक युवा की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। यह घटना समाज के लिए भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों बन रही हैं, जिनमें युवा इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।