समाजवादी चिंतक मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर जुटेगा समाजवादी कुनबा, शिवपाल यादव पहुंचेंगे देवरिया

देवरिया में समाजवादी चिंतक और पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर 22 सितंबर को बरहज आश्रम कॉलेज में बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 September 2026, 1:45 PM IST
google-preferred

Deoria: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, लेखक और चिंतक मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर 22 सितंबर को देवरिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बरहज स्थित आश्रम कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेज हो गई हैं।

सुबह 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

मोहन सिंह की पुण्यतिथि का कार्यक्रम 22 सितंबर को सुबह 10 बजे बरहज आश्रम कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान मोहन सिंह के समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में डिप्टी CM के घर पहुंचे बॉन्डेड डॉक्टर, बोले- 19 दिन बाद भी वादा पूरा नहीं, समान वेतन की मांग पर प्रदर्शन

कार्यक्रम को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने मोहन सिंह के शुभचिंतकों और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर मोहन सिंह को श्रद्धांजलि दें।

आजमगढ़ की ओर से पहुंचेंगे शिवपाल यादव

सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ की ओर से होते हुए कपरवार पहुंचेंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह बरहज स्थित आश्रम कॉलेज पहुंचकर मोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोहन सिंह को याद करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देवरिया की धरती ने ऐसे समाजवादी चिंतक, लेखक और विचारक को जन्म दिया, जिनके सानिध्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा को करीब से समझने और सीखने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट को आज मिल गए सात जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ; जजों की संख्या बढ़कर 50 हुई

कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

पार्टी की ओर से कार्यक्रम में नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भागीदारी के लिए अपील की गई है। पुण्यतिथि के मौके पर मोहन सिंह के विचारों और समाजवादी राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। 

Location :  Deoria

Published :  21 September 2026, 1:45 PM IST

Advertisement