हिंदी
देवरिया में कोहराम (Img: Dynamite News)
Deoria: लार थाना क्षेत्र के परासी चकलाल गांव में शुक्रवार के दिन उस समय हड़कंप मच गया, जब खेती गिरहस्ती के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बास की कोठी में लटकाता देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय दुर्गेश पाल पुत्र मन्नू पाल, निवासी ग्राम परासी चकलाल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें - Deoria Flood: अगर नदी का दबाव यूं ही बढ़ा तो मुश्किल होगी! देवरिया में बढ़ते जलस्तर से सहमे ग्रामीण
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से एक संदिग्ध गमछा भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दुर्गेश पाल गुजरात में नौकरी करता था और करीब तीन दिन पहले ही गुजरात से अपने गांव लौटा था।
ये भी पढ़ें - Deoria: सड़क निरीक्षण के बीच बच्चे पर पड़ी DM की नजर, अचानक रुकवाया काफिला; फिर मेडिकल कॉलेज में हुआ इंतजाम
ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दुर्गेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मीरा, मां और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल होगया है। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Location : Deoria
Published : 21 August 2026, 2:51 PM IST
Topics : crime news Deoria News Lar Police UP News