देवरिया में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “स्कैन हैंग” गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले कथित “स्कैन हैंग” गिरोह पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल, जेवर और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य राज्यों से जुड़े तारों की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 May 2026, 8:37 AM IST
google-preferred

Deoria: जिले के एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर औराई में शुक्रवार शाम दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों से अवैध रूप से धनराशि ट्रांसफर करने वाले कथित “स्कैन हैंग” गिरोह के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

लोकेशन ट्रेस कर की गई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एकौना पुलिस की मदद से शाम करीब 6:30 बजे नारायणपुर गांव के पश्चिम स्थित काली मंदिर के पास छापेमारी की। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस के आधार पर राज पुत्र रवि साहनी (20 वर्ष), अभय पुत्र रामास्त्र (22 वर्ष), आदित्य पुत्र रमाशंकर साहनी और राहुल पुत्र केशव साहनी को गिरफ्तार किया।

घर से नगदी, मोबाइल और दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय के घर की तलाशी भी ली। इस दौरान वहां से नगदी रुपए, जेवर, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर एकौना थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी जनता की कमर! एक रात में बढ़े इतने रुपये कि हर सफर पड़ेगा भारी, जानें बड़े शहरों का रेट

ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क होने की आशंका

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करने का काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आधुनिक तकनीक, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।

अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और इसके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हुए हैं।

गैंगस्टर उधम सिंह की तलाश में तीन राज्यों में पांच पुलिस टीमों की छापेमारी, CO से बदसलूकी का वीडियो वायरल

लोगों से सतर्क रहने की अपील

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।

वहीं, डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने जब एकौना थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया तो एसआई अशोक यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location :  Deoria

Published :  15 May 2026, 8:37 AM IST

Advertisement