गायों का जानी-दुश्मन कानपुर देहात में गिरफ्तार, जानें कैसे बना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराधी

कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी राजू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे भेवान नहर पुल के पास से पकड़ा गया।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 15 May 2026, 2:56 AM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: कानपुर देहात जनपद में गौवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शिवली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली है। यह पूरा मामला 10 जनवरी 2026 का है, जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को 100 किलो गोमांस के साथ पकड़ा था, जो स्कूटी से इसे कानपुर ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

पूछताछ में खुला नेटवर्क, कई नाम आए सामने

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए थे। आरोपियों ने बताया था कि गोमांस को औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से लाया गया था और इसे कानपुर नगर के बेकनगंज इलाके में रहने वाले कल्लू कुरैशी और जुनैद के कहने पर सप्लाई किया जा रहा था। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी थी।

सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली अहम जानकारी

जांच के दौरान पुलिस को सर्विलांस की मदद से एक मोबाइल नंबर मिला, जिससे फरार आरोपी राजू बंजारा का सुराग मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना शिवली पुलिस ने भेवान नहर पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, दरोगा शिवेन्द्र कुमार वर्मा समेत पूरी शिवली पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  15 May 2026, 2:56 AM IST

Related News

Advertisement