हिंदी
दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा (Img: AI)
Deoria: मिशन शक्ति फेज-6.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने दोषी पर 13,250 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट-2, देवरिया ने 26 नवंबर 2026 को रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कमधेनवा बड़का टोला निवासी धनंजय पाल पुत्र पारसनाथ पाल को सजा सुनाई।

मामला रामपुर कारखाना थाने में वर्ष 2023 में मु0अ0सं0-322/2023 के तहत दर्ज किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354क, 336, 427, 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल के प्रयासों के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया।
इस प्रकरण में जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल शक्ति यादव, रामपुर कारखाना थाने के पैरवीकार आरक्षी सर्वेश कुशवाहा और मॉनिटरिंग सेल का विशेष योगदान रहा।
देवरिया पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी जारी है।
Location : Deoria
Published : 27 November 2026, 10:33 AM IST