
गोरखपुर में 2 करोड़ की हेराफेरी
Gorakhpur: शहर के कैण्ट क्षेत्र में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बिलों में कूटरचना कर करीब दो करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में कैण्ट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकान में कैशियर व सेल्समैन के रूप में कार्यरत था और उसी दौरान सुनियोजित तरीके से रकम का गबन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उ0नि0 नवीन कुमार राय मय पुलिस टीम ने थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 003/2026 से संबंधित अभियुक्त लक्की शर्मा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक वादिनी की दुकान में कार्य करते हुए आरोपी ने बिलों में हेरफेर कर रकम का गबन किया। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई तो कूटरचना और वित्तीय अनियमितता के साक्ष्य सामने आए। इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 306, 316(4), 319(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त लक्की शर्मा पुत्र स्वर्गीय जवाहर शर्मा निवासी कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी, बशारतपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इसी मुकदमे में एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में 03 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की गहन छानबीन कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गबन की रकम कहां और किन माध्यमों से खर्च या ट्रांसफर की गई।
गोरखपुर में पशु-तस्करी गिरोह पर बड़ा एक्शन, तीन शातिर अपराधियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
कैण्ट पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी
Location : Gorakhpur
Published : 20 February 2026, 8:52 PM IST