हिंदी
Raebareli: रेल कोच फैक्ट्री में कार्यरत सैकड़ों ठेका कर्मचारियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। सोमवार सुबह हिंदुस्तान फाइबर ग्लास वर्क्स और एक्मी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सभी कर्मचारियों ने काम छोड़कर फैक्ट्री के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते तीन महीनों से लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का राशन तक प्रभावित हो गया है। त्योहारी सीज़न में जेब खाली होने के कारण उनकी नाराज़गी चरम पर पहुंच गई है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वे अपने बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई भी नहीं खरीद पा रहे हैं।
हिंदुस्तान फाइबर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी दिनेश कुमार पाल ने बताया कि कंपनी के सभी कर्मचारियों का तीन महीने का वेतन बकाया है, जिससे हर कोई परेशान है। वहीं कर्मचारी नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें सिर्फ 40 प्रतिशत वेतन ही दिया गया है, जबकि बाकी रकम अब तक नहीं मिली। उनका सवाल था कि इतने कम वेतन में आखिरकार कोई अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करे?
New Tax Bill 2025: वित्त मंत्री ने पेश किया नया टैक्स बिल, जानिए करदाताओं को क्या- क्या मिलेगा लाभ?
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ठेका कंपनियों द्वारा भुगतान में देरी की वजह ठेकेदारी व्यवस्था और बिल पास होने की प्रक्रिया में अड़चन बताई जा रही है। हालांकि, कर्मचारियों का आरोप है कि यह केवल बहाना है और ठेकेदार जानबूझकर उनकी मेहनत की कमाई रोक रहे हैं।
कर्मचारियों ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे फैक्ट्री का काम पूरी तरह से ठप कर देंगे और आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।
रोहित शर्मा की जाएगी ODI कैप्टेंसी? गिल को मिलेगी टीम की कप्तानी! जल्द होगा ऐलान
Location : Raebareli
Published : 11 August 2025, 4:22 PM IST
Topics : Acme India Private Limited Contract Workers Strike Hindustan Fiber Glass indefinite strike raebareli rail coach factory Wage arrears agitation
No related posts found.