अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसे से मची अफरा-तफरी, बस-ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत

अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुमारगंज थाना क्षेत्र में बस, ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 24 May 2026, 5:24 PM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुमारगंज थाना क्षेत्र में बस, ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

माइलस्टोन 77 के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

रेस्क्यू टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान अयोध्या पटेल, रामचंदर और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Location :  Ayodhya

Published :  24 May 2026, 5:24 PM IST

Advertisement