हिंदी
मां-बेटे की संदिग्ध मौत (Img: AI)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमानपुर अहीरान बस्ती में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय प्रिया पटेल और उनके ढाई वर्षीय बेटे युवराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जबकि उनका ढाई वर्षीय बेटा युवराज मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला का पति फ्रूटी लेने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Chandauli: होमगार्ड की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव मिलने पर परिजनों में कोहराम
सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक कलह की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस आत्महत्या, प्रताड़ना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला और बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आत्महत्या, पारिवारिक विवाद सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 27 June 2026, 12:49 PM IST