
तबादला (सोर्स-इंटरनेट)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है, जहां दरोगाओं के बंपर तबादले किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने लंबे समय से एक ही जिले में तैनात उपनिरीक्षकों (सब-इंस्पेक्टर) के गैर-जनपद स्थानांतरण की प्रक्रिया को व्यवस्था-2025 के तहत पूरा किया है। बता दें कि बीती रात भी प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जिसमें कई जिलों के उपजिलाधिकारियों का तबादला किया गया। अब इसके कुछ देर बाद ही गोरखपुर मंडल में दरोगाओं का तबादला किया गया है।
बता दें कि परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर, जनपद में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण कर चुके 162 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थल पर स्थानांतरित किया गया है। यह स्थानांतरण परिक्षेत्र के जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया गया है।स्थानांतरित उपनिरीक्षकों की सूची में कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, और महराजगंज जैसे जनपदों के बीच तबादले शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, स्थानांतरण आदेश में उपनिरीक्षकों के नाम, पीएनओ, गृह जनपद, वर्तमान तैनाती स्थल और नए तैनाती स्थल का विवरण शामिल है। इसमें शीतला प्रसाद सिंह (गृह जनपद आजमगढ़) को कुशीनगर से देवरिया स्थानांतरित किया गया है। प्रेम नरायन सिंह (गृह जनपद बलिया) को कुशीनगर से गोरखपुर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- यूपी की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, 127 SDM के तबादले, पूरी लिस्ट देखें यहां
इनका भी हुआ तबादला
इसके अलावा, सभाजीत सिंह (गृह जनपद आजमगढ़) को कुशीनगर से महराजगंज स्थानांतरित किया गया है। दीपक सिंह ( गृह जनपद आजमगढ़) को भी कुशीनगर से महराजगंज भेजा गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह (गृह जनपद आजमगढ़) को कुशीनगर से देवरिया स्थानांतरित किया गया है। अजय कुमार सिंह (गृह जनपद बलिया) को कुशीनगर से गोरखपुर भेजा गया है। चंद्रशेखर सिंह ( गृह जनपद आजमगढ़) को कुशीनगर से देवरिया स्थानांतरित किया गया है।
वहीं पुरुषोत्तम आनंद सिंह (गृह जनपद गोण्डा) को गोरखपुर से देवरिया भेजा गया है। रमेश कुमार सिंह ( गृह जनपद गाजीपुर) को देवरिया से गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। मनीषा सिंह (गृह जनपद बस्ती) को महराजगंज से गोरखपुर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- महराजगंज की बड़ी खबर: एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी का तबादला, जिले को मिला नया SDM, जानें पूरी खबर
देखिये पूरी लिस्ट
Location : Gorakhpur
Published : 23 June 2025, 1:39 PM IST
Topics : Gorakhpur News police department Police Transfers Sub Inspectors transfer list uttar pradesh