हिंदी
बसपा का शक्ति प्रदर्शन
Mau : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने मऊ की मधुबन विधानसभा सीट पर अपना चुनावी दांव चल दिया है। रविवार को मधुबन के गांधी मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन में बसपा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए पार्टी की चुनावी रणनीति का संकेत दिया।
सम्मेलन के दौरान पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता रहे भरत सिंह ने अपने करीब 500 समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा नेताओं ने इसे मधुबन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार और चुनावी मजबूती के तौर पर पेश किया।
मऊ में सिर पर वार, कटा कान और खेत में लाश… बलवंत हत्याकांड में पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने मंच से भरत सिंह को मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया। प्रत्याशी घोषणा के साथ ही क्षेत्र की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता के सामने बदलाव का समय है और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
महासम्मेलन के दौरान बसपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दिनेश चंद्रा ने समाजवादी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने समय-समय पर जनता को गुमराह किया है।
उन्होंने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़क पर संघर्ष और आंदोलन की बात करते हैं, उन्हें जनता के बीच अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।
Location : Mau
Published : 10 August 2026, 3:32 AM IST