मऊ की सियासत में नई चाल! भरत सिंह की एंट्री से किस पार्टी का बिगड़ेगा गणित?
मऊ की मधुबन विधानसभा सीट पर बसपा ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन में पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता भरत सिंह ने 500 समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामा। पार्टी ने उन्हें मधुबन सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।