गोरखपुर गैंगरेप मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने कहा- महिलाओं के साथ अपराध बर्दाश नहीं

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। महिला की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरडाड तिराहे से दोनों को पकड़ा।

Gorakhpur News: गोरखपुर की खजनी थाना पुलिस ने गैंगरेप मामले में एक बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम निषाद और दीपू निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को बरडाड तिराहा क्षेत्र से सुबह करीब 10:15 बजे धर दबोचा।

पुलिस ने क्या-क्या आरोप लगाए?

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ जबरन अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसे जबरन वाहन में बैठाकर एक कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी।

दोनों को कोर्ट में पेश किया

लगातार दबिश और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस का कहना है कि इस मुकदमे के अंतर्गत इनके खिलाफ पहले से भी प्रकरण दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस का क्या कहना है?

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे। मामले में किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 24 February 2026, 7:55 PM IST

Advertisement
Advertisement