कानपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें तीनों भाइयों को क्या सजा सुनाई?

कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 March 2026, 2:18 PM IST

Kanpur: कानपुर के बिधनू इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। इस सनसनीखेज केस में गिरफ्तार तीनों आरोपी भाइयों सनी, कमल और आशीष को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की मौत के बाद गांव में गुस्सा, डर और भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को और गंभीर मानते हुए सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। अब इस केस में सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ीं धाराएं, पिता की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता 5वीं कक्षा की छात्रा थी और बकरी चराने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। बाद में खेत में खुदाई के दौरान उसका शव बरामद हुआ। परिजनों की तहरीर पर तीनों भाइयों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आशीष और कमल को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जबकि सनी फरार हो गया था। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

यूपी में DGP की कुर्सी पर अटका फैसला, UPSC ने लौटाया प्रस्ताव; आयोग ने उठाए बड़े सवाल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। ताकि घटना में किसकी क्या भूमिका थी। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि हो सके। वहीं, आरोपियों के पिता की भूमिका भी जांच के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने के एंगल से भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उनका नाम भी केस में शामिल किया जाएगा।

रायबरेली में दबंगों का आतंक! दुकान पर कब्जे करने की कोशिश, विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SP ऑफिस पहुंचा पूरा परिवार

गांव में तनाव, अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी

इस मामले के बाद गांव का माहौल बेहद तनावपूर्ण है, जिसे देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दूसरी ओर जिला प्रशासन आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच करा रहा है। राजस्व टीम की शुरुआती जांच में आरोपियों का ट्यूबवेल और मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना मिला है। अधिकारियों का कहना है कि अगर कब्जे की पुष्टि होती है तो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सिर्फ घटना तक सीमित नहीं है। बल्कि आरोपियों के परिवार, मददगारों और साक्ष्य छिपाने वालों की भूमिका भी खंगाल रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बच्चियों की सुरक्षा, ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था और तेज जांच की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location : 
  • Kanpur

Published : 
  • 20 March 2026, 2:18 PM IST