
चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर (Image Source: Google)
Lucknow: राजधानी के PGI थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक कुमार यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कई दिनों से फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी। हाफ एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Bareilly News: कुछ ही पलों में आग का गोला बना ट्रक, चालक बाल-बाल बचा; जानें पूरा मामला
आरोपी ने 17 फरवरी को वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 बी में रहने वाले बैंक मैनेजर प्रवीण झा की पत्नी रीता झा से सोने की चेन लूटी थी। घटना के समय रीता घर के बाहर पौधों में पानी दे रही थीं। आरोपी पहले दो बार मकान किराये पर लेने का बहाना बनाकर कॉलोनी में चक्कर लगाता रहा और तीसरी बार लौटकर अचानक उनकी चेन पर झपट्टा मार दिया। रीता ने साहस दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया और शोर मचाया, लेकिन आरोपी बाइक तेज कर भाग निकला, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।
Nainital: होटल के रूम नंबर 205 में कैसे पहुंची AK-47? एक युवक की वजह से इलाके में मचा हड़कंप
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए जांच तेज की। वृंदावन कॉलोनी और आसपास लगे कैमरों की मदद से बाइक और संदिग्ध की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई। पीजीआई थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट और फायरिंग के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Lucknow
Published : 21 February 2026, 3:31 AM IST