बरेली: शराबी ने मदद मांगने के बहाने बुलाया पुलिस को, फिर तोड़ दिया पीआरवी का शीशा

शराब के नशे में धुत एक युवक की करतूत ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। पहले उसने डायल 112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस टीम को मौके पर बुलाया, फिर पहुंची पीआरवी के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पथराव कर पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 July 2026, 6:21 AM IST

Bareilly: शराब के नशे में धुत एक युवक ने पहले डायल 112 पर अपने साथ गाली-गलौज होने की झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर युवक ने पीआरवी टीम से अभद्रता की, जान से मारने की धमकी दी और पुलिस वाहन पर पथराव कर उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वह खेतों की ओर भाग निकला। सूचना पर थाना पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। मामले में थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव नौगमा भगवंतपुर की है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी विवेक कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव का सोमपाल उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी संख्या 6855 मौके पर पहुंची। पीआरवी पर चालक धर्मेंद्र पाल के साथ पुलिसकर्मी पिंकू लाल और सचिन कुमार तैनात थे।

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

ग्रामीणों ने खोली पोल

मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि कॉल करने वाला युवक ही शराब के नशे में धुत होकर ग्रामीणों से अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह भड़क गया और पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने गुस्से में पुलिस की पीआरवी पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद वह खेतों की ओर भाग निकला। पीआरवी टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया।

काले बादलों के पीछे छिपी थी ऐसी आफत… रायबरेली के एक हंसते-खेलते परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आरोपी की तलाश जारी

पीआरवी टीम की सूचना पर थाना क्योलड़िया पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पीआरवी चालक धर्मेंद्र पाल की तहरीर पर थाना क्योलड़िया में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Location :  Bareilly

Published :  3 July 2026, 5:52 AM IST