Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

हाथरस के सिकंद्राराऊ में मथुरा-बरेली हाईवे पर राजस्थान रोडवेज और यूपी रोडवेज की बसों की आमने-सामने टक्कर में करीब 12 यात्री घायल हो गए। सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 2 July 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

Hathras: जनपद के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र में मथुरा बरेली हाइवे पर गुरूवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, राजस्थान रोडवेज की बसों और मैक्स वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर भारी चीख पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करीब एक दर्जन यात्री घायल

यह हादसा गांव ईसेपुर के पास हाईवे पर हुआ। हाइवे पर दो रोडवेज बस और मैक्स गाड़ी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। सवारियों को लेकर जा रही यूपी रोडवेज की कासगंज डिपो की बस व राजस्थान रोडवेज की बस और मैक्स गाड़ी आपस में टकरा गई। भिड़ंत के बाद यूपी रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खाई में घुस गई।
इस हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।

Hathras Shocking News: हाथरस में हैरान कर देने वाला मामला, किसान के खाते में अचानक आए एक हजार खरब से ज्यादा रुपये

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

हाथरस पुलिस का कहना है कि थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में घटित सडक दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। यातायात एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे को लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Location :  Hathras

Published :  2 July 2026, 5:12 PM IST

Advertisement