गोटमार मेले में परंपरा बनी खतरा: अब तक 488 घायल, सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद नहीं थम रही पत्थरबाजी
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में हर साल लगने वाला गोटमार मेला इस बार फिर हिंसक हो गया। परंपरा के नाम पर हो रही पत्थरबाजी में अब तक 488 लोग घायल हो चुके हैं। नदी के दोनों किनारों से बरसते पत्थरों के बीच सुरक्षा के लिए 600 जवान और 200 स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने धारा 144 लागू की है।