Barabanki News: भाजपा किसान मोर्चा की बैठक; किसानों से इस बात पर हुआ संवाद 

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने गैरिया गांव में एक बैठक की जिसमें किसानों से संवाद किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 6 September 2025, 11:02 PM IST
google-preferred

Barabanki: भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने गैरिया गांव में एक बैठक की जिसमें किसानों से संवाद किया गया। बैठक में किसानों को हो रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सरकार ने मेंथा किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्राकृतिक मेंथा पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है।इससे पूरे देश के किसानों को मेंथा का लाभकारी मूल्य मिलेगा।

बैठक के दौरान कुछ किसानों ने यूरिया खाद ना मिलने की समस्या बताई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से बात की। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों पर निरंतर खाद की आपूर्ति कर वितरण कराया जा रहा है। वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा। इस दौरान रमेश चंद कमल चंद वाजपेई साहब लाल शर्मा फकीरे गौतम गुल्ले गौतम सत्यनाम भारती और स्वामी दयाल रावत समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

 

  • Beta

Beta feature

Location :