कूटरचित दस्तावेजों से खेल रहा था बड़ा खेल, पुलिस की एक चाल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

बलरामपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज पर शिकंजा कसा है। कूट रचित दस्तावेजों के जरिए पुलिस और अदालत को गुमराह करने के आरोपी को सर्विलांस सेल और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 August 2026, 6:34 AM IST

Balrampur: जनपद बलरामपुर की देहात थाना पुलिस टीम ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के एक मामले में बडा एक्शन लिया है। पुलिस ने मथुरा जिले से 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, पहचान छुपाने और न्यायालय को गुमराह करने जैसे गंभीर आरोपों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​यह पूरा मामला सुखदेव बुर्ज निवासी धर्मेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। आरोप के मुताबिक, विपक्षियों ने एक राय होकर साजिश रची और धर्मेंद्र के चचेरे भाई चंद्रवीर उर्फ कालू को झूठे मामले में फंसाने की नीयत से फर्जी साक्ष्य तैयार किए।

इस षड्यंत्र में पवन कुमार नामक व्यक्ति ने अपना गलत पता दर्शाया, जबकि गौरव उपाध्याय ने खुद को फर्जी अधिवक्ता बताकर वकालतनामा लगाया। इस दौरान रिकॉर्ड से सबूत मिटाने और पहचान संबंधी कागजात गायब करने की भी बाकायदा साजिश रची गई।

UP में कार सवार बदमाशों का तांडव, पहले प्रॉपर्टी डीलर को पीटा फिर मारी गोली, उठे ये बड़े सवाल

फरार चल रहा था आरोपी

​शिकायत का संज्ञान लेते हुए जब मामले की जांच शुरू हुई तो आरोपी बलदेव सिंह लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी लगातार गैरमौजूदगी और संलिप्तता को देखते हुए बलरामपुर के पुलिस प्रमुख द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया था।

माफिया अतीक के बेटे के काफिले में शामिल गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, अब लिया ये एक्शन

​कानूनी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से सटीक सुराग जुटाए। उप निरीक्षक अमित चौहान, राज चौधरी, रविशंकर, सागर और अखिलेश की टीम ने दबिश देकर आरोपी को मथुरा से धर दबोचा। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  14 August 2026, 6:32 AM IST