बलरामपुर में डीजे कांड के बाद पुलिस का एक्शन, साउंड सिस्टम जब्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बलरामपुर में डीजे के प्रचंड शोर के कारण सात वर्षीय मासूम छात्रा की अचानक जान जाने की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस गंभीर मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए डीजे स्वामी और ऑपरेटर दोनों को कस्टडी में ले लिया है।

Balrampur: गणेश पूजा विसर्जन जलूस के दौरान जिले के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करने वाली सात वर्षीय मासूम बच्ची वैष्णवी तिवारी की डीजे के प्रचंड शोर के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने से जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। वही उन सभी डीजे संचालकों पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिन्होंने कंपटीशन के नाम पर घंटों तक मुख्य मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बनाया था।

वाहन स्वामी हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन के स्वामी चन्द्र प्रकाश वर्मा और वाहन चालक रामपाल सैनी को कस्टडी में ले लिया गया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन और भारी-भरकम ध्वनि विस्तारक यंत्रों को मौके से जब्त कर लिया गया है।

​जांच को निष्पक्ष और मजबूत बनाने के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित कराया गया है। मामले में विभागीय स्तर पर भी सख्त रुख देखने को मिला है।

बिना कागजात के सड़कों पर चल रहा था कौन सा बड़ा खेल? बलरामपुर में खनन निरीक्षक के इस ताबड़तोड़ एक्शन ने मचाया हड़कंप

चौकी प्रभारी निलंबित

एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने काम में लापरवाही और कमजोर निगरानी बरतने के आरोप में मेवालाल पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा की पर्यवेक्षण क्षमता पर सवाल उठाते हुए उनसे आधिकारिक स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

​इस संवेदनशील घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जिले भर में तेज आवाज में बजने वाले डीजे पर लगाम लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जनपद के सभी डीजे संचालकों के साथ आपात बैठक आयोजित कर उन्हें चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं।

“शोभायात्राओं में डीजे पूरी तरह बंद हो”, बलरामपुर में उठी बड़ी मांग; क्या बनेगा प्रदेश का पहला शोर-मुक्त जिला?

प्रशासन ने दी सख्त हिदायत

प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी आयोजन में निर्धारित मानक सीमा से अधिक तेज आवाज में संगीत बजाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। अदालत और शासन द्वारा जारी ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए पूरे जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Location :  Balrampur

Published :  24 September 2026, 6:24 AM IST

Related News

Advertisement