Ballia News: साइबर फ्रॉड केस में ट्विस्ट, वक्त रहते पुलिस ने पलटा खेल

बलिया में साइबर ठगी का एक मामला अचानक राहत भरी खबर में बदल गया। खाते से निकली रकम के बाद पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कदम उठाए। फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया- जानिए कैसे बच गई पूरी रकम।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 5 April 2026, 3:14 PM IST

Ballia: जिले में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की तत्परता से पीड़ित युवक को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को पुलिस ने समय रहते होल्ड कराकर वापस दिला दिया। इस कार्रवाई से पीड़ित और उसके परिवार को काफी सुकून मिला है।

शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार थाना गड़वार क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2025 को उनके Union Bank of India के खाते से 30,011.18 रुपये फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिए गए थे।

बलिया के नर्सिंग होम में युवती की मौत, इलाज या लापरवाही? सच पर उठे कई सवाल

पुलिस ने दिखाई तत्परता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल और थाना गड़वार की टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए संबंधित बैंकिंग चैनल्स से संपर्क कर धनराशि को होल्ड कराया।

अधिकारियों की निगरानी में जांच

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा की गई। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर मो उस्मान और थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने तेजी से काम करते हुए केस को सुलझाया।

बलिया में बिजली चोरी का बड़ा पर्दाफाश! जानिए पुलिस ने कैसे खोला राज

कोर्ट के आदेश से वापस मिली रकम

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा। न्यायालय के आदेश के क्रम में 5 अप्रैल 2026 को पूरी धनराशि 30,011.18 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।  इस घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन से बचें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Location : 
  • Ballia

Published : 
  • 5 April 2026, 3:14 PM IST