हिंदी
युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप (Img: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में एक 32 वर्षीय युवक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बेचई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बनी झोपड़ी में चारपाई पर सोने चला गया था। रात में किसी समय अज्ञात हमलावर ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर ने कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
कोल्हुई में आधी रात के बाद रहस्यमयी ढंग से गायब हुईं दो चचेरी बहनें, मचा हड़कंप
सुबह जब परिजन युवक को जगाने पहुंचे तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।
देवरिया में सनसनीखेज वारदात, जानें इलाके में क्यों है दहशत
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस निर्मम हत्या से जोगिया कला गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Location : Chandauli
Published : 6 June 2026, 12:10 PM IST
Topics : Chandauli News crime news Murder Case UP News UP Police