हिंदी
कोल्हुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Kolhui : कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग चचेरी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। गत दिवस रात घर में मौजूद दोनों किशोरियां शुक्रवार सुबह अपने परिजनों को घर में नहीं मिलीं। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें रात में घर पर ही थीं, लेकिन सुबह उठने पर उनका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।
Maharajganj: मौत के साये में वर्षों से जी रहा परिवार, कोई नहीं मददगार, प्रशासन बना मौन
दोनों किशोरियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों की मदद से भी उनकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है ताकि खोज अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें दोनों नाबालिग बहनों की तलाश में जुटी हैं और उन्हें सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Location : maharajganj
Published : 6 June 2026, 11:24 AM IST