बलिया में बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी निकला पुलिस के हत्थे, फर्जी दस्तावेज और डिजिटल धोखाधड़ी के केस में था फरार

बलिया में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फर्जी दस्तावेज, वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल जालसाजी से जुड़े मामले में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 September 2026, 4:51 PM IST
google-preferred

Ballia: बलिया में फर्जी दस्तावेज, वित्तीय धोखाधड़ी और डिजिटल जालसाजी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अक्षयवर नाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के सामने पेश किया।

मुखबिर की सूचना ने खोला रास्ता

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मिड्ढी चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अक्षयवर नाथ तिवारी क्रासिंग से पहले ओवरब्रिज तिराहा होते हुए महुवा मोड़ की तरफ जा रहा है।

ये भी पढ़ें- साथ जिए, साथ ही छोड़ गए दुनिया! सड़क हादसे ने छीन ली दोनों दोस्तों की जान, बिलखते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए रास्ते पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने महुवा मोड़ के पास आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान अक्षयवर नाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय रघुवंश तिवारी, निवासी बजहा, थाना बांसडीह रोड, बलिया, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में बीएनएस की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। इनमें 319(2), 318(4), 318(3), 336(2), 337, 338, 336(3), 340(1), 340(2), 316(5) और 61(2) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ते ही गांवों की ओर बढ़ा पानी, कटरी में बिगड़ रहे हालात; DM ने मौके पर पहुंचकर देखा जायजा

मामला वित्तीय धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी जैसे आरोपों से जुड़ा बताया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसी वजह से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार होगी।

Location :  Ballia

Published :  10 September 2026, 4:51 PM IST

Related News

Advertisement