बदायूं में श्मशान भूमि पर पेड़ कटाई का मामला गरमाया, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने IGRS के माध्यम से की शिकायत

बदायूं की सदर तहसील के उनौला गांव में श्मशान भूमि पर हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला अब प्रशासनिक जांच तक पहुंच गया है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने IGRS जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 August 2026, 11:39 PM IST
google-preferred

Budaun: सदर तहसील के ग्राम उनौला स्थित श्मशान भूमि पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान एवं समस्त ग्रामवासियों ने मामले में IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम उनौला की श्मशान भूमि (गाटा संख्या-189, रकबा। सादुलगंज/ उनौला) में विद्युत लाइन शिफ्टिंग के दौरान मकान निर्माणकर्ता नीरज गुप्ता, विद्युत विभाग के जेई विमल चंद्रा एवं एसडीओ नवादा शरद प्रताप द्वारा हरे-भरे पेड़ों की कटाई कराई गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई वन विभाग, ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग की आवश्यक अनुमति के बिना की गई।

UP News 31th May 2026: कानपुर में सनसनी, बदायूं में जहरीली शराब का कहर, प्रेमिका का बड़ा ड्रामा; पढ़ें यूपी की सभी खबरें

ग्रामीणों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन शिफ्टिंग के लिए तैयार किए गए स्टीमेट में भी संबंधित पक्षों से आवश्यक सहमति नहीं ली गई। उनका कहना है कि श्मशान भूमि सार्वजनिक संपत्ति है और वहां लगे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण तथा ग्राम समाज की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

Crime News: बदायूं में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से आईजीआरएस के माध्यम से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित अभिलेखों एवं अनुमतियों की जांच करने तथा यदि अनियमितता पाई जाए तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Budaun

Published :  2 August 2026, 11:32 PM IST

Advertisement