Budaun News: दो महीने पहले जेल गया था 55 साल का कैदी, अचानक बिगड़ी तबीयत और मेडिकल कॉलेज में हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम

बदायूं जिला कारागार में बंद एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आखिर जेल में उसकी तबीयत क्यों बिगड़ी?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 August 2026, 2:57 PM IST
google-preferred

Budaun: जिला कारागार बदायूं में बंद 55 वर्षीय कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान इकरार अहमद पुत्र सफी अहमद, निवासी गांव बिलहत, थाना बिनावर के रूप में हुई है। बताया गया कि इकरार अहमद पिछले काफी समय से बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रह रहा था।

दो महीने पहले भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले बिनावर थाना क्षेत्र में इकरार अहमद और उसके बेटे इस्लाम व इस्पाक के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ी धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बदायूं जिला कारागार भेज दिया गया।

परिजन लगातार उनकी जमानत कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जमानत नहीं हो सकी थी। इसी बीच जेल में बंद इकरार अहमद की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

तबीयत खराब होने के बाद जिला कारागार का स्टाफ इकरार अहमद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई और बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान इकरार अहमद की मौत हो गई।

मटर पनीर का स्वाद भी भूल जाएंगे! यूपी-बिहार की इस देसी रेसिपी से मिनटों में बनाएं स्पाइसी मटर निमोना

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

इकरार अहमद की मौत की सूचना जैसे ही उनके परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अचानक हुई मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

270 किलोमीटर की असली रेंज और रडार तकनीक! जानिए क्या Ultraviolette X47 पर दांव लगाना होगा समझदारी?

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल यह सामने आया है कि जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद इकरार अहमद को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

इकरार अहमद करीब दो महीने से जिला कारागार में बंद था। उनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने एक तरफ जमानत और कानूनी कार्रवाई का मामला है, तो दूसरी ओर अचानक हुई मौत ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Budaun

Published :  30 August 2026, 2:44 PM IST

Related News

Advertisement