मटर पनीर का स्वाद भी भूल जाएंगे! यूपी-बिहार की इस देसी रेसिपी से मिनटों में बनाएं स्पाइसी मटर निमोना

मटर-पनीर खाकर बोर हो चुके हैं? तो ट्राई करें यूपी और बिहार की पारंपरिक डिश 'मटर निमोना'। बेहद कम मसालों में बनने वाली यह स्वादिष्ट और सुपाच्य सब्जी रोटी और चावल के साथ खाने में लाजवाब लगती है। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 30 August 2026, 2:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: रोज-रोज एक ही तरह की सब्जियां खाकर अगर आप ऊब चुके हैं और कुछ नया व जायकेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो 'मटर निमोना' आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। उत्तर प्रदेश और बिहार के घर-घर में बनने वाली यह पारंपरिक डिश अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है। खास बात यह है कि यह सब्जी कम मसालों में तैयार होती है, जिससे यह सेहत के लिए भी हल्की और सुपाच्य रहती है।

निमोना बनाने के लिए जरूरी सामान

इस स्वादिष्ट डिश को बनाने के लिए आपको 2 कप ताजा या फ्रोजन हरी मटर, 2-3 कटे हुए आलू, 2 छोटी चम्मच बारीक कटी अदरक, 2 हरी मिर्च, 2 तेज पत्ते, 1 छोटी चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच लाल मिर्च, 2 छोटी चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी।

झटपट और चटपटा स्वाद: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं पारंपरिक आलू-टमाटर का चोखा, जानें आसान रेसिपी

दरदरा पीसना और आलू फ्राई करना है मुख्य सीक्रेट

सबसे पहले हरी मटर को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि मटर का एकदम बारीक पेस्ट न बने। अब कड़ाही में तेल गरम करें और कटे हुए आलू को सुनहरा होने तक फ्राई करके अलग निकाल लें। बचे हुए तेल में जीरा, हींग और तेज पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटी अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड्स तक चलाएं।

बिना दूध के घर पर बनाएं कैफे जैसी झागदार Cold Coffee, नोट करें यह आसान रेसिपी

धीमी आंच पर पकाएं और परोसें

अब कड़ाही में पिसी हुई मटर डालें और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद फ्राई किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें 1 कप पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट तक पकने दें। जब आलू और मटर अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें और आखिर में नींबू का रस मिलाएं। आपका गरमा-गरम मटर निमोना तैयार है। इसे चावल, रोटी या परांठे के साथ परोसें।

Location :  New Delhi

Published :  30 August 2026, 2:30 PM IST

Advertisement