बिना दूध के घर पर बनाएं कैफे जैसी झागदार Cold Coffee, नोट करें यह आसान रेसिपी
घर में दूध न होने पर भी कैफे जैसी क्रीमी और झागदार कोल्ड कॉफी बनाना अब बेहद आसान है। बादाम और शहद के खास कॉम्बिनेशन से तैयार करें यह रिफ्रेशिंग ड्रिंक। जानें इसे घर पर बनाने की स्टेप-बाय-बाय-स्टेप आसान रेसिपी।
गर्मियों के मौसम में अक्सर मन करता है कि काश घर बैठे ही कैफे जैसी एकदम गाढ़ी और क्रीमी कोल्ड कॉफी मिल जाए। हालांकि, कई बार घर में दूध या मलाई खत्म हो जाती है और हम अपना प्लान टाल देते हैं। लेकिन अब आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना दूध के भी आप घर पर बेहद आसानी से एकदम थिक और झागदार कोल्ड कॉफी तैयार कर सकते हैं। (Img- Envato)
2 / 5
इस खास रेसिपी का सबसे बड़ा सीक्रेट यह है कि इसमें दूध की जगह भीगे हुए बादाम का इस्तेमाल किया जाता है। बादाम न केवल कॉफी को बेहतरीन मखमली गाढ़ापन देते हैं, बल्कि इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके अलावा, चीनी के बजाय इसमें मिठास के लिए शहद मिलाया जाता है, जो इसे और भी हेल्दी तथा स्वादिष्ट बना देता है। यह ड्रिंक स्वाद और सेहत का जबरदस्त मेल है। (Img- Envato)
3 / 5
इसे बनाने के लिए आपको 10 से 12 भीगे हुए बादाम, 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर, 1 छोटा चम्मच शहद, 1 कप ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़ों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले बादाम को पानी में भिगोकर उनका छिलका उतार लें। छिलका हटाने से बादाम आसानी से पिस जाते हैं और आपकी ड्रिंक का टेक्सचर एकदम स्मूद और क्रीमी बनता है। (Img- Envato)
4 / 5
अब एक मिक्सर जार में भीगे हुए बादाम, कॉफी, शहद, ठंडा पानी और बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। मिक्सर को तब तक चलाएं जब तक कि बादाम पूरी तरह पिसकर झागदार मिश्रण न बन जाएं। ध्यान रखें कि बादाम का कोई बारीक टुकड़ा न रहे, ताकि कॉफी पीते समय आपको बिल्कुल स्मूद टेक्सचर मिले। बस कुछ ही मिनटों में आपकी ठंडी-ठंडी क्रीमी कॉफी तैयार हो जाएगी। (Img- Envato)
5 / 5
इस स्वादिष्ट कोल्ड कॉफी को सर्विंग गिलास में निकालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और तुरंत सर्व करें। अगर आपको कड़वा स्वाद पसंद नहीं है, तो कॉफी पाउडर की मात्रा सीमित रखें। मिठास आप अपनी पसंद के अनुसार शहद बढ़ाकर तय कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको चॉकलेट फ्लेवर पसंद है, तो गिलास में थोड़ा-सा चॉकलेट सिरप मिलाकर इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक का मजा दोगुना कर सकते हैं। (Img- Envato)