‘जेल जाने का डर नहीं था…’ जानिए राम मंदिर चढ़ावा के इस नए खुलासे के पीछे कौन है बड़ा मास्टरमाइंड?

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ के दौरान 19 लाख रुपये से जुड़े नए खुलासे का दावा किया गया है। बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन की भी जांच जारी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 5 July 2026, 4:10 PM IST
google-preferred

Ayodhya: रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन मामले की जांच तेज हो गई है। रविवार को विवेचक आशुतोष तिवारी एंटी करप्शन कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक नया खुलासा सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पूछताछ में 19 लाख रुपये को लेकर नया दावा

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला ने करीब 19 लाख रुपये की अतिरिक्त रकम के संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां अब इस इनपुट का सत्यापन कर रही हैं और संबंधित रकम की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चंदा विवाद पर मोहन भागवत का पहला रिएक्शन, बोले- दोषियों को…

बैंक खातों की भी हो रही गहन जांच

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां आरोपियों और उनके परिजनों के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही हैं। खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित गबन की रकम बैंकिंग प्रणाली के जरिए कहीं ट्रांसफर या छिपाई तो नहीं गई।

दस्तावेजों से किया जा रहा मिलान

जांच अधिकारी पूछताछ में मिली जानकारी का बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रहे हैं। जिन खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं, उनकी भी अलग से जांच की जा रही है।

Video: अचानक क्यों बदली Ram Mandir ट्रस्ट की बैठक की तारीख? चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर जल्द फैसले की तैयारी

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कई बिंदुओं की पड़ताल जारी है। हालांकि, 19 लाख रुपये के कथित खुलासे और अन्य दावों पर पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Location :  Ayodhya

Published :  5 July 2026, 4:10 PM IST

Related News

Advertisement