स्कूल की लाइब्रेरी से निकली ऐसी किताबें कि मच गया बवाल… FIR से लेकर सस्पेंशन तक, आखिर क्या था अंदर?

जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई किताबों में आतंकी हाफिज सईद और अलगाववादी नेताओं को महान बताने का मामला सामने आया। UAPA के तहत FIR दर्ज हुई, 8 अधिकारी सस्पेंड किए गए और किताबें वापस मंगाई गईं। पुलिस ने जांच और छापेमारी शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 4:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई दो किताबों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इन किताबों में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद और अलगाववादी नेता मकबूल भट को “महान हस्तियां” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मामला सामने आने के बाद UAPA के तहत FIR दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

किन किताबों को लेकर उठा विवाद

विवादित किताबों में “पर्सनैलिटीज एंड लीजेंड्स ऑफ J&K” (हिलाल अहमद और संतोष मीना) और “ग्रेट पर्सनैलिटी ऑफ जम्मू-कश्मीर” (सुशांत गिरी) शामिल हैं। इन किताबों को क्रमशः जम्मू की ओबेरॉय बुक सर्विस और दिल्ली के अनुराग प्रकाशन ने प्रकाशित किया था। रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों प्रतियां विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में भेजी गई थीं।

अलगाववादियों को ‘महान’ बताने पर बवाल

किताबों में प्रतिबंधित संगठन JKLF के संस्थापक मकबूल भट को “शहीद” बताया गया है। साथ ही अलगाववादी नेताओं को प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में पेश किया गया है। पूर्व DGP एसपी वैद ने कहा कि ऐसी सामग्री पाकिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देती है और युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव डाल सकती है।

सरकार ने किताबें वापस मंगाईं, अधिकारियों पर गिरी गाज

विवाद बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने 1832 सरकारी स्कूलों से किताबें वापस मंगाने का आदेश जारी किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी। लेखकों और प्रकाशकों को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश भी दिया गया है।

यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर बने ‘India’s Got Latent’ के नए स्टार, समय रैना समेत सभी जज रह गए हैरान

UAPA के तहत FIR और पब्लिशर पर छापा

पुलिस ने UAPA समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। काउंटर इंटेलिजेंस ने जम्मू स्थित एक पब्लिशर के दफ्तर पर छापा मारकर दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Location :  New Delhi

Published :  5 July 2026, 4:30 PM IST

Related News

Advertisement