हिंदी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान (Img: Dynamite News)
New Delhi: देश में पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें जोर पकड़ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष के रूप में शीर्ष नेतृत्व में बदलाव के साथ संगठन में फेरबदल के बाद मोदी सरकार में भी नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा होने की अटकलें जोर पकड़ रही है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की इन अटकलों के बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिससे सियासी हलचलें तेज हो गई हैं और राजनीतिक तौर पर उनके इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
अपने संसदीय क्षेत्र नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे पहले की तरह तेज और अधिक कार्य नहीं कर सकते हैं। इसलिये सार्वजनिक कार्यों में उनकी हिस्सेदारी कम हो गई है। इसलिये अब वक्त आ गया है कि नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएं।
ये भी पढ़ें- 604 करोड़ से बदलेंगे यूपी के 3126 सरकारी स्कूल, जानिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर कितना होगा खर्च
गडकरी ने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में लगातार काम कर रहा हूं। इन 30 सालों में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे, कई बार पुरस्कृत और सम्मानित भी हुआ। कई मंचों और लोगों की सराहना भी मिली। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता। इसलिए मुझे लगता है कि अब नई पीढ़ी को काम करने का मौका देना चाहिए।
गडकरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजनीतिक तौर पर दो विषयों पर मुख्य रूप से चर्चाएं हो रही है। एक तरफ Gen Z को लेकर सियासत गरमाई हुई है तो दूसरी तरफ मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं हो रही है। हाल में भाजपा ने पार्टी नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया और एक युवा के रूप में नितिन नवीन को अध्यक्ष नियुक्त किया।
ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव: अखिलेश के ‘चवन्नी’ बयान के बाद रालोद में बड़ी टूट की आहट, बड़े पदाधिकारी छोड़ सकते हैं पार्टी
गडकरी के इस ताजा बयान का यह भी मतलब निकाला जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में होने वाले संभावित फेरबदल में युवाओं यानी नई पीढ़ी को जगह मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार कैबिनेट विस्तार के साथ करीब दो दर्जन से अधिक मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नये मंत्रियों के रूप में नई पीढि को तरजीह दी जा सकती है।
Location : New Delhi
Published : 25 August 2026, 2:47 PM IST