पहले रोटी मांगी… फिर देखते ही देखते बन गया रणक्षेत्र, भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले लात-घूंसे

अयोध्या में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान लंच में रोटी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और बाद में दोनों थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 5:56 PM IST
google-preferred

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लंच के समय शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलने लगे। काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।

रोटी को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन की है। यहां हैरिंग्टनगंज, अमानीगंज और मिल्कीपुर मंडलों के बूथ अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। दोपहर के भोजन के दौरान रोटी को लेकर कार्यकर्ताओं और भोजन व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।

दो गुटों में चली मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमानीगंज मंडल महामंत्री सर्वेश तिवारी और नगर पंचायत कुमारगंज के सभासद रवि सिंह के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद पूरी तरह नहीं थमा।

Chandauli: लावारिस ट्रक से खुला नशे के काले धंधे का राज; जानिए कैसे जब्त हुई 15 लाख रुपये की अवैध कोडीन सिरप

दोनों पक्ष पहुंचे थाने

मारपीट के बाद दोनों पक्ष कुमारगंज थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सर्वेश तिवारी ने रवि सिंह और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि रवि सिंह ने भी सर्वेश तिवारी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया।

रात के अंधेरे में चल रहा था बड़ा खेल, पुलिस ने एक झटके में पलट दी पूरी बाजी

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Ayodhya

Published :  23 July 2026, 5:56 PM IST

Related News

Advertisement