Auraiya News: नशे में धुत दबंगों ने महिला लेखपाल को दी गांव न आने की धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने पर केस दर्ज

Auraiya News: औरैया के तिवरलालपुर गांव में सरकारी कैंप के दौरान महिला लेखपाल से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। नशे में धुत दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए गांव में न आने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated : 28 April 2026, 3:24 AM IST
google-preferred

Auraiya: जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के अंतर्गत तिवरलालपुर गांव में एक सरकारी कैंप के दौरान दबंगों द्वारा भारी हंगामा करने का मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात राजस्व लेखपाल के साथ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि सरकारी कार्य में व्यवधान डालते हुए गांव में दोबारा न आने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

नशे की हालत में पहुंचे दबंग, लेखपाल को दी धमकी

जानकारी के अनुसार, औरैया के तिवरलालपुर गांव में राजस्व विभाग की ओर से सरकारी कैंप का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही 4-5 लोग नशे की हालत में वहां पहुंचे और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। दबंगों ने वहां मौजूद महिला राजस्व लेखपाल नीतू के साथ अभद्रता की और उनके कार्य में रुकावट डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने लेखपाल को गाली-गलौज करते हुए भविष्य में गांव में न आने की खुली धमकी भी दी।

Maharajganj News: लव मैरिज के बाद दहेज हत्या का आरोप, 5 महीने की गर्भवती थी महिला

सुड्डन और अजय दुबे पर अभद्रता का आरोप, पुलिस को भी चुनौती

पीड़ित लेखपाल नीतू ने आरोप लगाया कि सुड्डन दुबे और अजय दुबे ने कैंप में आकर न केवल अभद्रता की बल्कि सरकारी दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब पुलिस बुलाने की बात कही गई। आरोप है कि रोहित मिश्रा नामक युवक ने पुलिस बुलाने पर खुली चुनौती दी और बाद में फोन पर भी धमकी भरे अंदाज में बात की।

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुँचे ADG अमिताभ यश के घर, दिवंगत पिता रामयश सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

थाना अयाना में शिकायत दर्ज, पुलिस की कार्रवाई शुरू

इस घटना से आक्रोशित पीड़ित लेखपाल ने थाना अयाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। लेखपाल का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से सरकारी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और महिला कर्मचारी से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Auraiya

Published :  28 April 2026, 3:24 AM IST

Advertisement