अब चुप नहीं बैठेंगे… छह बड़ी मांगों को लेकर सड़क पर उतरा अपना दल (कमेरावादी), सरकार को ये चेतावनी

फतेहपुर में अपना दल (कमेरावादी) ने किसानों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार तक अपनी छह बड़ी मांगें पहुंचाते हुए साफ संकेत दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 July 2026, 8:05 PM IST
google-preferred

Fatehpur: प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को फतेहपुर जिला मुख्यालय में अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में किसानों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

इन समस्याओं से जूझ रहे किसान

धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विद्या प्रसाद पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खाद, सिंचाई और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता दिखानी चाहिए। ज्ञापन में सबसे पहले किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें- ​Manpuri: दलित युवक की हत्या पर सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित के घर पहुंचा, न्याय और आर्थिक मदद का दिया भरोसा

नहरों मं टेल तक पानी पहुंचाने की मांग

पार्टी ने पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल मिश्रण से जुड़ी समस्याओं का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि मिलावट पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। धान की रोपाई का समय होने के कारण नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा लंबे समय से खराब पड़े सरकारी नलकूपों की जल्द मरम्मत कराकर सिंचाई व्यवस्था को सुचारु करने की आवश्यकता बताई गई।

धरने के दौरान बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती किसानों और आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। उन्होंने पर्याप्त वोल्टेज के साथ नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

ये भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोलकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाला शातिर गिरफ्तार

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर उठी मांग

ज्ञापन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग भी की गई। पार्टी नेताओं का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन छह सूत्रीय मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Location :  Fatehpur

Published :  14 July 2026, 8:05 PM IST

Related News

Advertisement