सेवा ही संगठन: प्रयागराज में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का किया ऐलान

प्रयागराज के भाजपा कीडगंज मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के अवसर पर परिणय गेस्ट हाउस में कार्यशाला आयोजित की। महापौर गणेश केसरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी के मानव सेवा के कार्यों की सराहना की।

Prayagraj: भाजपा कीडगंज मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा पर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन परिणय गेस्ट हाउस में किया गया। मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और उनके मानव सेवा के कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला।

बड़ी खबर: ITR फाइल की अंतिम डेडलाइन बढ़ी, जानें कितना अतिरिक्त समय मिला?

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन मानवता और राष्ट्र के कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा का जो आदर्श स्थापित किया है, वह हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है। मोदी ने न केवल संगठन को सेवा का रूप दिया बल्कि राजनीति को भी मानव सेवा का माध्यम बनाया। उनकी सरकार की योजनाएं भी मानव कल्याण को प्राथमिकता देती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं के लिए समर्पित

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी और प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए सेवा एवं सामाजिक कार्यों के आदर्श हैं। भाजपा इस बार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। यह अभियान समाज में नई सेवा की जागरूकता पैदा करेगा।

देहरादून के इस हाईवे पर जंगली हाथियों का आतंक, कभी भी हो सकता है हादसा

ये लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल ने की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और सभी कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने के लिए रणनीतियां तय करने की बात कही। इस मौके पर मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जैसे जय जायसवाल, शिव राम, मुन्ना सिंह, पार्षद रितेश मिश्रा, पार्षद मुकेश कसेरा, मृत्युंजय त्रिपाठी, प्रेम चंद्र गुप्ता, सनी सोनकर, आलोक शुक्ला, आभा भारती, चेतना ओझा, पूनम गुप्ता, अंजू शुक्ला, रीना साहू, मीनू पांडे, राजू राव समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :