अमेठी में आर्थिक तंगी से नहीं रुकेगा इलाज, गरीबों के मदद के लिए राजेश अग्रहरि की बड़ी पहल

अमेठी में जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश मसाला ने फिर दरियादिली दिखाई है। उन्होंने तीन जरूरतमंदों को इलाज और ऑपरेशन के लिए कुल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। राजेश मसाला ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे वह आगे भी जारी रखेंगे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 1:07 PM IST

Amethi: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज में मदद के लिए लगातार सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को तीन जरूरतमंद लोगों के लिए कुल चालीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया। दुख की इस घड़ी में जरूरत मंदों के लिए यह राशि किसी मरहम से कम से नहीं है।

लाभार्थियों को आर्थिक सहायता

जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश मसाला ने खौपुर निवासी ओम प्रकाश मौर्य को पैर के ऑपरेशन के लिए 20 हजार की आर्थिक मदद दी। वहीं चडेरिया, संग्रामपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा के इलाज के लिए 10 हजार तथा डिहवा निवासी ओमप्रकाश धुरिया को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। आर्थिक सहायता मिलने पर लाभार्थियों और उनके परिजनों ने राजेश मसाला का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - Amethi News: काम पर निकला था 60 वर्षीय युवक, अस्पताल से आई मौत की खबर, जांच में जुटी पुलिस

जरूरतमंद लोगों की मदद सामाजिक जिम्मेदारी - राजेश मसाला 

इस अवसर पर राजेश मसाला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए वह अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।क्षेत्र में राजेश मसाला द्वारा जरूरतमंदों के उपचार, शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए समय-समय पर की जा रही आर्थिक मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

ये भी पढ़ें - Amethi: रोडवेज बस स्टेशन पर ये कैसा इंसाफ? यात्रियों के कूलर से ठंडे हो रहे अफसरों के कमरे, उठा विवाद

Location :  Amethi

Published :  5 August 2026, 1:07 PM IST