अमेठी में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा फैसला, पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को सुनाई ये सजा

अमेठी में दो साल पुराने नाबालिग से छेड़खानी मामले में अदालत का बड़ा फैसला आया है। पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 August 2026, 12:18 AM IST

Amethi: जिले में दो साल पूर्व नाबालिग से छेड़खानी और पास्को एक्ट के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद सुलतानपुर की पास्को अदालत ने दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास और पंद्रह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामला अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी के आरोप में आरोपी मेवालाल पुत्र झींगुर निवासी सुमेरपुर, थाना मुंशीगंज, जनपद अमेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर 7 जुलाई 2024 को थाना मुंशीगंज में मुकदमा संख्या 113/2024 दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत कार्रवाई की गई थी।

सुलतानपुर पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर आरोप पत्र संख्या ए-120 तैयार कर न्यायालय में दाखिल किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई सुलतानपुर स्थित एएसजे-12/पॉक्सो कोर्ट में हुई।

इतना लगा अर्थदंड

सोमवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मेवालाल को दोषी माना। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत तीन वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

अमेठी में टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ब्याज-सरचार्ज 100 प्रतिशत माफ, अब 3 किस्तों में जमा करें बकाया

अतिरिक्त कठोर कारावास

अदालत ने यह भी आदेश दिया कि यदि दोषी अर्थदंड की राशि जमा नहीं करता है तो उसे दो माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

अमेठी में टैक्स बकायेदारों का 100% ब्याज-सरचार्ज माफ, 3 किस्तों में भरें बकाया, 14 दिसंबर तक ना जमा करने पर कार्रवाई

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत की गई प्रभावी पैरवी का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :  Amethi

Published :  25 August 2026, 12:14 AM IST