
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तुनियाटार गांव में सोमवार रात 11 बजे शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना हुई। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी।
डाइनमाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, घटना में संजय यादव नाम का युवक घायल हो गया।
Banda News: दूल्हन के घर पहुंचने से पहले दूल्हे की गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घायल के भाई शिवम यादव ने बताया कि वे लोग बारात में खाना खा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग महिलाओं के बीच खड़े होकर खाना खा रहे थे। महिलाओं के विरोध के बावजूद वे लोग नहीं माने। इस बात पर शिवम और उसके साथियों ने उन्हें वहां से हटने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और कुर्सियां टूट गईं। इसी बीच शैलेंद्र यादव ने संजय यादव पर फायरिंग कर दी। गोली संजय के सीने में लगी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मुसाफिरखाना ले गई। संजय की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों ने शराब पी थी। पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
देश में आए दिन हत्या , विवाद की खबर सामने आती रहती है। गौरतलब है कि इस प्रकार की खबरे थमने के बजाय बढ़ती जा रही है। जोकि समाज और राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है।
मेरठ पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा: चार चोर 15 लाख रुपये के सोने के साथ दबोचे
Amethi Accident: दर्दनाक हादसा, दो बोलेरो की जोरदार भिड़त, 2 की मौत कई घायल
Location : Amethi
Published : 6 May 2025, 1:06 PM IST
Topics : amethi dispute Latest News UP News क्राइम