काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अमेठी के आदर्श गांवों में पहुंचे विकास निगम उपाध्यक्ष; अधिकारियों को लगाई फटकार

अमेठी के आदर्श गांवों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखने पहुंचे मंत्री विश्वनाथ ने कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर जगह काम की स्थिति संतोषजनक मिली, लेकिन एक आंगनबाड़ी केंद्र पर योजना का नाम तक अंकित न होने पर उनका पारा चढ़ गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 August 2026, 8:14 PM IST

Amethi: सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों से निकलकर जमीन पर कितना पहुंच रहा है, इसकी हकीकत जानने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं मंत्री विश्वनाथ शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जिले के शासन द्वारा चयनित आदर्श ग्रामों का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक छोटी सी लापरवाही ने अधिकारियों की परेशानी बढ़ा दी। जगदीशपुर विकासखंड के हसवां सुरवन गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का नाम अंकित नहीं मिला। इस पर विश्वनाथ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केंद्र पर नाम नहीं मिलने पर नाराजगी

हसवां सुरवन में निरीक्षण के दौरान जब योजना से जुड़ा नाम आंगनबाड़ी केंद्र पर दिखाई नहीं दिया तो उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि केंद्र पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का नाम तत्काल अंकित कराया जाए। उन्होंने केवल बोर्ड लगाने तक बात सीमित नहीं रखी, बल्कि योजना से संबंधित कार्यों के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे साफ है कि निरीक्षण के दौरान केवल कागजी रिपोर्ट नहीं, बल्कि मौके पर दिखाई देने वाले काम पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें- तिरंगा हाथ से नहीं छूटने दिया… 13 साल की उम्र में अंग्रेजों की गोलियों के सामने डटे रहे; आखिर कौन थे रामचंद्र विद्यार्थी?

चार आदर्श गांवों में पहुंचकर परखी व्यवस्था

विश्वनाथ ने जिले के चार चयनित आदर्श ग्रामों का निरीक्षण किया। इनमें गौरीगंज विकासखंड का बाहापुर, जगदीशपुर का हसवां सुरवन तथा जामों विकासखंड के कमालपुर और नाऊपुर गांव शामिल रहे। इन गांवों में प्रदेश स्तर पर चयनित संस्था यूपी सिडको अमेठी की ओर से गैप-फिलिंग के तहत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं को मौके पर जाकर देखा और उनकी प्रगति का जायजा लिया।

कुछ गांवों में काम की गुणवत्ता मिली संतोषजनक

ग्राम बाहापुर, कमालपुर और नाऊपुर में कराए गए विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार इन स्थानों पर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान विश्वनाथ ने अधिकारियों को विकास कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंचना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: खंडहर में गोबर और कूड़ा डालने का बुजुर्ग ने किया विरोध तो गंदगी फैलाने वालों ने की बदतमीजी

लापरवाही पर निगरानी रखने के निर्देश

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमेठी राम नगीना यादव ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आदर्श ग्रामों में चल रही विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और जरूरत के मुताबिक सुधारात्मक कदम उठाना है।दौरे के दौरान जहां कुछ काम संतोषजनक मिले, वहीं हसवां सुरवन में योजना का नाम अंकित न होने जैसी कमी सामने आने पर अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। 

Location :  Amethi

Published :  14 August 2026, 8:14 PM IST