हिंदी
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इसे बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया गया है। अब प्रदेश के लोग अपने नाम को वोटर लिस्ट में जुड़वाने, संशोधित करने या हटाने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे पीडीए की जीत करार दी है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर (X) पर लिखा, "SIR की अंतिम तिथि का दो हफ्ते बढ़ना हमारी जायज मांग की जीत है और बीएलओ और पीडीए प्रहरियों की भी। इन दो हफ्तों में सभी पीडीए प्रहरी दुगनी गति से लग जाएं। एक भी वैध वोट कटने न दें। आज पीडीए प्रहरी जो ऐतिहासिक काम कर रहे हैं, वो देश और लोकतंत्र के प्रति उनका सच्चा समर्पण है। आज देश पीडीए प्रहरियों को सम्मान से लोकतंत्र सेनानी कहकर संबोधित कर रहा है क्योंकि वो भविष्य की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को बचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।"
उन्होंने एक बयान में कहा कि नौकरी और रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। भाजपा नौजवानों और युवाओं को लगातार धोखा दे रही है। भाजपा सत्ता से हटेगी, तभी नौजवानों को नौकरियां रोजगार मिलेगा। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को नैतिक रूप से समर्थन देते हुए कहा कि हमारा समर्थन प्रतियोगी छात्रों के साथ हमेशा रहा है और रहेगा। ये राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है।
SIR की अंतिम तिथि का दो हफ़्ते बढ़ना हमारी जायज़ माँग की जीत है और बीएलओ व पीडीए प्रहरियों की भी।
इन दो हफ़्तों में सभी पीडीए प्रहरी दुगनी गति से लग जाएं और एक भी वैध वोट कटने न दें। आज पीडीए प्रहरी जो ऐतिहासिक काम कर रहे हैं, वो देश और लोकतंत्र के प्रति उनका सच्चा समर्पण है।… pic.twitter.com/uUAakAUqDT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 11, 2025
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। छात्र-नौजवान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते-करते निराश और हताश हो चुके हैं। शिक्षा विभाग से लेकर प्रदेश सरकार के तमाम विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं लेकिन भाजपा सरकार भर्तियां नहीं कर रही है। बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही है।
777 ट्रेंड का धमाका: स्पिरिचुअल सिग्नल से लेकर बोइंग जेट तक, क्यों छाया है इंटरनेट पर यह नंबर?
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों से झूठे वादे करती आ रही है। भाजपा नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं करती है। वह समाज को बांटने और आपस में लड़ाने के लिए नए-नए मुद्दों में उलझाए रखना चाहती है। भाजपा विवादी पार्टी है। हर जगह विवाद खोजती है। झगड़ा लगाती है। जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने का कार्य करती है।
Location : Lucknow
Published : 11 December 2025, 8:08 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Lucknow News PDA SIR Update UP Election