हिंदी
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश (IMG: IANS)
Agra: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को पार्टी के लिए "करो या मरो" की लड़ाई बताया। फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सपा सरकार बनते ही पेठा, जूता और आलू उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, 2027 को बताया 'करो या मरो' की जंग
श्यामलाल पाल ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूरी ताकत से जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें सभी को मिलकर काम करना होगा।
UP Assembly Election 2027: सपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मांग
आगरा प्रवास के तीसरे दिन आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा ग्रामीण विधानसभा के 482 बूथ और 48 सेक्टर प्रभारियों का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के साथ हर शोषित और वंचित वर्ग समाजवादी पार्टी परिवार का हिस्सा है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर रोजगार, पेपर लीक और संविधान जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2024 में जनता ने परिवर्तन का संकेत दे दिया है और 2027 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
सम्मेलन के दौरान सपा नेता विनय अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को आगरा का प्रसिद्ध पेठा भेंट कर इसे जीएसटी से मुक्त करने, रियायती दर पर ग्रीन गैस उपलब्ध कराने और अंतरराष्ट्रीय पैकेजिंग व रिसर्च सेंटर स्थापित करने की मांग की। इस पर श्यामलाल पाल ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर पेठा, जूता, आलू और पच्चीकारी उद्योग को संरक्षण देकर उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।
Location : Agra
Published : 7 August 2026, 1:28 PM IST