’50 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म’! पुलिस ने उठाया पर्दा तो सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

आगरा के सराफा कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी पटियाला में फल बेचने वाला निकला। उसने गूगल से कारोबारी का नंबर खोजकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 11:10 AM IST
google-preferred

Agra: आगरा के कमला नगर स्थित सराफा कारोबारी उत्कर्ष गुप्ता को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने तत्काल पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की।

गूगल से खोजा कारोबारी का नंबर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गूगल पर आगरा के कारोबारियों के मोबाइल नंबर खोजे थे। इसी दौरान उसे सराफा कारोबारी उत्कर्ष गुप्ता का नंबर मिला। इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी।

पटियाला से आगरा तक पहुंची पुलिस

शुरुआती जांच में कॉल की लोकेशन पंजाब के पटियाला की मिली। आगरा पुलिस ने पटियाला पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वहां से भागकर आगरा आ गया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

NEET-UG विवाद पर आज सरकार और CJP की बड़ी बैठक, छात्रों की मांगों पर निकल सकता है अहम समाधान

आरोपी निकला फल विक्रेता

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजा मूल रूप से आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र का निवासी है। वह दो साल पहले परिवार के साथ पटियाला चला गया था और वहां फल बेचने का काम करता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के कारण उसने रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

सोनीपत में खौफनाक अंत: दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मायके से लौटते ही उजड़ा संसार

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सुन रखा था कि कारोबारी धमकी से डरकर पैसे दे देते हैं। इसी सोच के तहत उसने यह साजिश रची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने पहले भी इस तरह की वारदात की है या नहीं

Location :  Agra

Published :  24 July 2026, 11:10 AM IST

Advertisement