दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। कम्युनिटी हॉल के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 September 2026, 12:31 PM IST
google-preferred
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। कम्युनिटी हॉल के पास हुए इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो अन्य लोग सामान्य रूप से घायल हुए।

धमाके के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर फटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

घटना की जानकारी सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर दमकल विभाग को कॉल के जरिए मिली। कॉल मिलते ही फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत एक्शन लिया और अपनी टीमें ओखला फेज-1 इलाके में भेज दीं। देखते ही देखते मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंच गईं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और किसी और नुकसान से बचा जा सके।

आग बुझाने और जांच में जुटी टीमें

दमकल कर्मी मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

अभी तक हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान और नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  9 September 2026, 11:59 AM IST

Advertisement