गुजरात की सोना लूट का राज खुला, छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा था लूट का आरोपी

पांच साल पहले अहमदाबाद में फर्जी आयकर अधिकारियों की टीम बनाकर पांच किलो सोना लूटने वाले लुटेरे को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच सालों से अपनी महिला मित्र के साथ पहचान छिपाकर लिव-इन में रह रहा था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 September 2026, 12:52 AM IST
google-preferred

Agra: गुजरात में वर्ष 2021 में हुई सोना लूट और डकैती की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को आगरा एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह साल से फरार आरोपी निखिल मेहरा को पुलिस ने आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से दबोचा। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर यहां रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी निखिल मेहरा रामरघु आनंदा सोसाइटी, वाईपुर क्षेत्र में रह रहा था। गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण थाने में उसके खिलाफ सोना लूट और डकैती का मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

2021 में की थी बड़ी वारदात

पुलिस जांच के अनुसार, फरवरी 2021 में एक गिरोह ने आयकर अधिकारी बनकर एक बस को रुकवाया था। गिरोह के सदस्यों ने बस में सवार उन दो लोगों को निशाना बनाया था, जो सोना लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों से सोना लूट लिया और उनके हाथ-पैर बांधकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया था।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गुजरात पुलिस और एसटीएफ आगरा लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सिकंदरा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संभल में दिल दहला देने वाला हादसा, मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बालू से लदे डंपर ने ऑटो को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

आरोपी निखिल मेहरा ने पुलिस को बताया

पूछताछ के दौरान आरोपी निखिल मेहरा ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल सट्टे में करीब 15 लाख रुपये हार गया था। पुलिस अब आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

नगर निगम के घेराव को लेकर भिड़े सपा कार्यकर्ता और बीजेपी समर्थक, आगरा में गरमाई सियासत

ट्रांजिट रिमांड गुजरात ले गई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से गुजरात पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद सोना लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों और पूरी साजिश से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

Location :  Agra

Published :  13 September 2026, 12:46 AM IST

Advertisement