UP Crime: पासपोर्ट, वीजा और नौकरी का खेल; करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार चल रहे एक शातिर ठग को कैंपियरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार चल रहे एक शातिर ठग को कैंपियरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। ट्रांजिट रिमांड पर उसे गोरखपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्काई टूर ट्रेवल्स टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर का संचालन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार सिंह उर्फ आकाश सिंह उर्फ विनय सिंह पुत्र भानु निवासी करहिया हजारी पट्टी, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कैंपियरगंज कस्बे के करमैनी रोड स्थित स्काई टूर ट्रेवल्स टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर का संचालन करता था।

ट्रैवल एजेंसी की आड़ में लोगों को विदेश भेजने का झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपी ने ट्रैवल एजेंसी की आड़ में लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में मोटी रकम वसूली, लेकिन न तो वीजा उपलब्ध कराया और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की। पैसे लेने के बाद वह टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने केवल गोरखपुर ही नहीं बल्कि कुशीनगर और महाराजगंज के कई लोगों को भी विदेश भेजने का सपना दिखाकर ठगी का शिकार बनाया। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। यही कारण है कि पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

Clean Yamuna Drive: यमुना को नई पहचान दिलाने में जुटे प्रवेश वर्मा, वॉलंटियर्स के साथ शुरू की खास मुहिम

काफी समय से फरार चल रहे आरोपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया था। इसी क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Kanpur Road Accident: कानपुर हाइवे पर गलत दिशा से काल बनकर आई वो रफ्तार… जिसने पल भर में उजाड़ दी एक पिता की दुनिया!

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क, ठगी की कुल रकम और अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जांच की जा रही है। आशंका है कि उसके खिलाफ आने वाले दिनों में और भी शिकायतें सामने आ सकती हैं। इस गिरफ्तारी को कैंपियरगंज पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे विदेश भेजने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के एक बड़े खेल का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 June 2026, 4:10 PM IST

Advertisement